35.9 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

हेमा कोहली टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा स्टैग ग्लोबल योद्धा

हेमा कोहली टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंचा स्टैग ग्लोबल योद्धा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। वीआरएस क्रिकेट एरिना सैनी व आईटीआई साकेत के मैदान पर खेले जा रहे 12वें आल इंडिया हेमा कोहली मैमोरियल 20-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला सेमीफाइनल मुकाबला आईटीआई के मैदान पर खेला गया।

टॉस स्टैग योद्धा जूनियर के कप्तान ने जीता और पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 9 विकेट पर 193 रन बनाए। जीत के लिए 194 रनों के लक्ष्य का पीछा करने मैदान पर उतरी स्टैग ग्लोबल योद्धा की टीम ने 18.3 ओवर में 8 विकेट पर 195 रन बनाकर मैच जीत लिया। अरमान अंसारी ने 109 रनों की शानदार शतकीय पारी खेली। मुख्य अतिथि सीए डा. संजन जैन व अक्षय जैन ने विजेता और उपविजेता टीम को प्रमाण पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि डा. संजय जैन को भूपेन्द्र मलिक व अमित शर्मा ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। आयोजन सचिव अतहर अली ने बताया कि दूसरा सेमीफाइनल 19 फरवरी को व फाइनल मुकाबला 20 फरवरी को खेला जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles