25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

वृक्षों का महत्व विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

वृक्षों का महत्व विषय पर स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय माधवपुरम में क्रांति रेंजर्स टीम के तत्वावधान में वृक्षों का महत्व विषय पर एक स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता में छात्राओं ने मानव जीवन में वृक्षों के महत्व को दर्शाते हुए आकर्षक पोस्टर बनाए।

प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि वृक्षों के बिना मनुष्य का जीवन सुचारु रूप से नहीं चल सकता। यदि मनुष्य को अपने अस्तित्व को सुरक्षित रखना है तो वृक्षों को भी बचाना होगा, नहीं तो एक दिन मनुष्य का अस्तित्व भी समाप्त हो जाएगा। प्रतियोगिता में महाविद्यालय की छात्राओं ने उत्साह पूर्वक भाग लिया। निर्णायक मंडल में प्रो. स्वर्णालता कदम व डॉक्टर आकांक्षा द्वारा प्रतियोगिता में भाग लेनी वाली छात्राओं का मूल्यांकन किया। प्रतियोगिता में दीप्ति सिंह पुत्री दीपचंद ने प्रथम स्थान, पूजा पुत्री संजय कुमार ने द्वितीय स्थान तथा सन्ध्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। तनु को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। स्लोगन प्रतियोगिता का आयोजन  रेंजर्स लीडर प्रो. अनुजा गर्ग के द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles