23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

पेपर लीक के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

पेपर लीक के विरोध में चलाया हस्ताक्षर अभियान

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। एनएसयूआई ने उत्तर प्रदेश पुलिस पेपर लीक के विरोध में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के मुख्य द्वार पर एनएसयूआई प्रदेश उपाध्यक्ष अलतमस त्यागी, जिलाध्यक्ष सहरयाब मुखिया के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

अलतमस त्यागी ने कहा, उत्तर प्रदेश पुलिस की परीक्षा मे शामिल लगभग 60 लाख छात्रों के साथ यह सरासर अन्याय है। 60 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं के साथ हुए अन्याय के खिलाफ हम आवाज उठाएंगे। एनएसयूआई उनके हक़ की लड़ाई लड़ती आई है और आगे भी लड़ती रहेगी। जिस तरह से यूपी में लगातार पेपर लीक और भ्रष्टाचार हो रहे हैं, उसकी वजह से लाखों युवाओं का भविष्य अंधकारमय हो रहा है, जो एनएसयूआई कभी बर्दाश्त नहीं करेगी। हमारी माँग है कि सरकार इन परीक्षाओं को रद्द करे और 10 दिन के अंदर परीक्षा दोबारा कराए। इस मामले की सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश द्वारा उच्च स्तरीय जांच हो और युवाओं को हुई क्षति के लिए आर्थिक मुआवजा मिले। अभियान में मुश्तुजाफ, फरहान, वासु, अमान, आरिश, अभिषेक, निर्भय, सुमित आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles