शोभित विश्वविद्यालय मेरठ को मिला बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। ब्लू रेडिसन टावर गाजियाबाद में आयोजित बिजनेस सबमिट-2024 में शोभित विश्वविद्यालय मेरठ को बेस्ट यूनिवर्सिटी अवार्ड से सम्मानित किया गया।
शोभित विश्वविद्यालय को यह सम्मान अनुसंधान, पेटेंट एवं इनोवेशन के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण कार्यों को ध्यान में रखते हुए देश के सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय और नागरिक उड्डयन मंत्रालय में राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह, उत्तर प्रदेश के संसदीय कार्य राज्य मंत्री जसवंत सैनी, डॉ. सोमेंद्र तोमर, राज्यमंत्री (ऊर्जा एवं अतिरिक्त ऊर्जा विभाग) के द्वारा प्रदान किया गया। शोभित विश्वविद्यालय की ओर से यह सम्मान आइक्यूएसी निदेशक प्रो. डॉ. अशोक कुमार एवं निशांत चौधरी ने प्राप्त किया।