31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

आभा मानव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

आभा मानव मंदिर में सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। आभा मानव मंदिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन में श्रीमद्भागवत कथा यज्ञ का शुभारंभ हुआ। कथा व्यास आचार्य पंडित विनय शास्त्री गोवर्धन वालों के द्वारा मंत्रोच्चारण एवं विधि विधान से पूजन कर कथा प्रारंभ की गई। मुख्य यजमान एससी गोविल एवं आभा गोविल द्वारा कथा व्यास को माल्यार्पण कर स्वागत किया गया।

विनय शास्त्री जी ने बताया कि यह निश्चित ही मनुष्य के पुण्य कर्म होते हैं कि कोई व्यक्ति भागवत कथा श्रवण करें। यह इस प्रांगण का भी सौभाग्य है कि यहां अगले सात दिन तक भागवत कथा के माध्यम से ईश्वर की विभिन्न लीलाओं का वर्णन होगा। प्रारब्ध कर्म से ही हम ईश्वर की ओर उन्मुख होते हैं एवं ईश्वर भक्ति प्राप्त करते हैं। “श्री राधा रानी कृपा करो”, “भजमन श्री राधे कृष्णा”, ” मेरी स्वामिनी श्री राधे रानी” आदि भक्ति गीतों द्वारा श्री राधे कृष्ण की आराधना की गई एवं ईश्वर लीला का गुणगान किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles