34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

दिल्ली में सनसनीखेज वारदात: अंबेडकर बस्ती में दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या 

दिल्ली। राजधानी दिल्ली में आर.के. पुरम थाना क्षेत्र के अंबेडकर बस्ती इलाके में अज्ञात हमलावरों ने आज दो महिलाओं की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने तीन हमलावरों अर्जुन, माइकल और देव को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मामला साउथ दिल्ली के आर के पुरम थाने की अंबेडकर बस्ती का है जहां पर जहां पर सुबह कुछ हमलावरों ने दो महिलाओं पिंकी (30) और ज्योति (29) पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दी जिससे कि दोनों महिलाओं की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार हमला करने वाले युवक पीड़ित के भाई को ढूंढ रहे थे उसके ना मिलने पर हमलावर युवकों ने पिंकी और ज्योति पर गोलियां चला दीं। जिससे कि दोनों की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार मामला पैसे के लेन-देन का लग रहा है

साउथ वेस्ट दिल्ली के डीसीपी मनोज सी ने बताया कि हमें आज सुबह आर.के. पुरम थाने में गोली चलने की PCR कॉल मिली। पुलिस मौके पर पहुंची। 2 महिलाओं के ऊपर गोली चली थी। मामले में अभी तक 3 लोगों (अर्जुन, माइकल और देव ) को गिरफ्तार किया गया है। आगे की जांच जारी है मृतकों की पहचान पिंकी (30) और ज्योति (29) के रूप में हुई है। हमलावर मुख्य रूप से पीड़िता के भाई के लिए आए थे। प्रथम दृष्टया पैसे के लेन-देन का मामला लग रहा है। IPC की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। आगे की जांच चल रही है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles