18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

वेटलैंड की महत्त्वता पर शोभित विवि में संगोष्ठी का आयोजन

वेटलैंड की महत्त्वता पर शोभित विवि में संगोष्ठी का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शोभित विवि के जैवप्रौद्योगिकी विभाग में वर्ल्ड वेटलैंड डे के दिवस पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया।

विभाग की डायरेक्टर डॉ. दिव्या प्रकाश ने वेटलैंड के महत्व को समझाते हुए कहा कि वेटलैंड एक प्राकृतिक क्षेत्र होता है, जो जल और भूमि के संरचना, प्रक्रिया, और जीवन के लिए महत्वपूर्ण होता है। डॉ. संदीप कुमार ने गंगा के वेटलैंड के बारे में विद्यार्थियों को बताया कि गंगा वेटलैंड भारतीय उपमहाद्वीप में स्थित है और गंगा नदी के आसपास के क्षेत्रों को सम्मिलित करता है। ये क्षेत्र गंगा नदी के अत्यंत महत्वपूर्ण होते हैं और भारतीय सभ्यता और पारंपरिक जीवन का अभिन्न हिस्सा हैं। असिस्टेंट प्रोफेसर प्रियंक भारती ने बताया कि हैदरपुर वेटलैंड एक प्रमुख पक्षी अभयारण्य के रूप में मान्यता प्राप्त है। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से वेटलैंड के महत्व को समझाया। मौके पर डॉ. नेहा बिष्ट, रूपेश कुमार, मोनिका चौधरी, मानसी सैनी आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles