मेडिकल कॉलेज में हुआ सरस्वती पूजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। मेडिकल कालेज के मीडिया प्रभारी डा. वीडी पाण्डेय ने बताया कि बसंत पंचमी के अवसर पर सरस्वती पूजा एवं यज्ञ का शुभ कार्यक्रम किया गया। प्रधानाचार्य डॉक्टर आरसी गुप्ता ने दीप प्रज्जवलित किया।
आयोजन एमबीबीएस सत्र-2022 के छात्र-छात्राओं द्वारा किया गया। प्रधानाचार्य, सभी विभागों के विभाग अध्यक्ष, संकाय सदस्यों तथा रेजिडेंट डॉक्टर ने हवन में प्रतिभाग किया। प्रधानाचार्य एवं संकाय सदस्यों द्वारा बसंत पंचमी के महत्व को बताया गया, लगभग सभी ने पीले रंग के भारतीय परिधान धारण कर भारतीय संस्कृति और सभ्यता को जीवंत किया। कार्यक्रम की समाप्ति छात्र छात्राओं एवं अध्यापकों द्वारा पतंग उड़ाकर की गई।