
अमोइया गांव में युवाओं के सहयोग से हुआ आयोजन, हजारों शिवभक्तों ने लिया प्रसाद का लाभ
✍️ लोकतंत्र भास्कर | हसनगंज (उन्नाव)
श्रावण मास के पावन अवसर पर हसनगंज क्षेत्र के ग्राम अमोइया स्थित ब्रह्मदेव शिव मंदिर पर भक्तिभाव से ओतप्रोत वातावरण में रुद्राभिषेक एवं भंडारे का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय युवाओं ने उत्साहपूर्वक सहयोग करते हुए मार्ग से गुजरने वाले राहगीर शिवभक्तों को प्रसाद वितरण किया।
भक्तों को पूरी, सब्जी सहित विविध प्रकार का प्रसाद वितरित किया गया। बड़ी संख्या में शिवभक्तों की मौजूदगी से मंदिर परिसर धार्मिक आस्था से सराबोर हो गया। श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु गांव के युवाओं ने पूरे आयोजन की जिम्मेदारी संभाली, जिससे भक्तों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।
उल्लेखनीय है कि हसनगंज-रसूलाबाद मार्ग से होकर अमोइया गांव से प्रतिवर्ष हजारों की संख्या में शिवभक्त गुजरते हैं। इसी मार्ग पर स्थित ब्रह्मदेव मंदिर पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी भव्य भंडारे का आयोजन किया गया।
इस सेवा कार्य में प्रमुख रूप से
बेचालाल शुक्ला, उमेश शुक्ला, अनिल शुक्ला, देवेंद्र शुक्ला, नितिन अवस्थी, सचिन अवस्थी, पं. राजकिशोर तिवारी, पं. प्रियांशु तिवारी, छुट्टन तिवारी, राहुल पंडित, अंबिका शुक्ला, वंश शुक्ला, रजनीश शुक्ला, दिलीप तिवारी, विजय अवस्थी, भूपेंद्र सिंह सहित अनेक सहयोगी मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।




