23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

रूद्रा कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड मास मीडिया संस्थान का हुआ शुभारंभ

रूद्रा कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स एंड मास मीडिया संस्थान का हुआ शुभारंभ

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। श्रावण मास के पवित्र प्रथम सोमवार के अवसर पर रूद्रा ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की नई शाखा रूद्रा कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स एंड मास मीडिया का शुभारम्भ शास्त्रीनगर ई-ब्लॉक में हुआ।

कार्यक्रम का शुभारम्भ हवन व पूजा अर्चना कर विधि विधान से किया। हवन के उपरान्त तारियल फोड़ कर संस्थान का शुभारम्भ हुआ। मुख्य यजमान के रूप में संस्थान के चेयरमैन एवं उत्तर प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री डा. सोमेन्द्र तोमर, रूद्रा इंस्टीट्यूट ऑफ टैक्नोलॉजी के निदेशक डा. मनोज शर्मा रहें, इस दौरान मास मीडिया विभागाध्यक्षा सारिका गौतम और फाइन आर्ट्स विभागाध्यक्षा कोमल कश्यप आदि का योगदान रहा। कार्यक्रम में उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए डा. सोमेन्द्र तोमर ने कहा कि आपकी पहचान अब आपके माता-पिता से है, जब आपके माता-पिता की पहचान आपके नाम से होनी शुरू हो जाए, तब आप समझना कि सफलता की ओर अग्रसर हो रहे है। हमें अपने लक्ष्य की प्राप्ति के लिए दिन-रात मेहनत कर अपने आप को साबित करना होगा। निदेशक मनोज शर्मा ने छात्र-छात्राओं को पत्रकारिता पाठ्यक्रम के महत्व एवं उसकी विशेषताओं पर विस्तृत जानकारी दी कि यह पाठ्यक्रम आने वाले समय में क्यों उपयोगी सिद्ध होगा। अंत में सभी अतिथियों ने उपस्थित छात्र-छात्राओं को शुभाशीष देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles