25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का किया आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सड़क सुरक्षा माह की गतिविधियों के अंतर्गत रोड सेफ़्टी क्लब और समाजशास्त्र विभाग के तत्वावधान में सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

मास्टर ट्रेनर प्रो. अनुजा गर्ग ने छात्राओं और प्राध्यापकों को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में व्याख्यान दिया। प्रो. स्वर्णलता कदम ने सभी को सड़क सुरक्षा शपथ दिलाई। कार्यक्रम में समाजशास्त्र विभाग की 40 छात्राओं ने उत्साह पूर्वक प्रतिभागिता की। प्राचार्य प्रोफेसर (डॉ.) अंजू सिंह ने रोड सेफ़्टी क्लब के प्रयासों की सराहना की। आयोजन समाजशास्त्र विभाग और रोड सेफ़्टी क्लब द्वारा किया गया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles