25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

रसायन विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राशी रही प्रथम

रसायन विज्ञान क्विज प्रतियोगिता में राशी रही प्रथम

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में रसायन विज्ञान विभागीय परिषद के तत्वावधान में रसायन विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन वनस्पति विज्ञान विभाग में संचालित इंटर एक्टिव बोर्ड के द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में राशी शर्मा ने सर्वाधिक अंक प्राप्त कर प्रथम स्थान प्राप्त किया। तन्नू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। तीसरे स्थान पर सिमरन उपाध्याय रही। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका का निर्वहन डाक्टर नरेन्द्र कुमार तथा डाक्टर सुशील कुमार ने मिलकर किया। संचालन डाक्टर रोशन लाल ने किया। विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डाक्टर सुरेश जैन ने विजेता छात्राओं को अपनी शुभकामनायें दीं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles