37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

दुष्कर्म और पुलिस का खेल: दलित किशोरी के साथ हुआ रेप, पुलिस ने बदलवा दी तहरीर छेड़छाड़ में दर्ज किया मुकदमा 

बदायूं । उत्तर प्रदेश के बदायूं से पुलिस की मनमानी का मामला सामने आया है। जहां पर एक दलित युवती का रेप होता है तो पीड़ित परिवार को ही परेशान करती रही। अंत में पुलिस ने पीड़ित के परिजनों से तहरीर बदलवाकर छेड़छाड़ में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

दरअसल, थाना मूसाझाग क्षेत्र के एक गांव में रविवार की रात लगभग 8 बजे दलित किशोरी अपने ताऊ के घर से सब्जी लेने गई थी। काफी देर तक वापस नहीं लौटी तो उसके परिजनों ने तलाश की। गांव के पास एक खेत से किशोरी के चिल्लाने की आवाज आई। परिजन मौके पर पहुंच गए। किशोरी बदहवासी की हालत में खेत में पड़ी थी। एक युवक किशोरी को पकड़े था। जो किशोरी के परिजनों को देखते ही भाग गया।

परिजन किशोरी को थाने लेकर गए। दुष्कर्म की तहरीर दी। आरोप है कि पुलिस ने रात एक बजे तक परिजनों को थाने में बैठाए रखा। पुलिस ने पीड़ित किशोरी के पिता पर तहरीर बदलवाने के लिए दबाव बनाया। तहरीर बदलने से मना किया तो पुलिस ने रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। जिसके चलते किशोरी के पिता ने छेड़छाड़ की तहरीर दी। तब जाकर पुलिस ने दूसरी तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज की।

किशोरी के साथ छेड़छाड़ की घटना हुई थी। आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके उसकी तलाश की जा रही है।

        शिवेंद्र भदौरिया थानाध्यक्ष 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles