23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

राम जन्म का उत्सव हर्ष के साथ मनाया गया

राम जन्म का उत्सव हर्ष के साथ मनाया गया

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शास्त्री नगर स्थित भोलेश्वर मंदिर में राम कथा के तीसरे दिवस में राम प्रक्टो उत्सव का वर्णन व्यास पीठ से आचार्य राकेश मोहन शास्त्री ने बताया, अयोध्या में श्री राम का अवतार होते ही जहां सम्पूर्ण वातावरण सुगंधित हो गया, देवता भी दर्शन के लिए पृथ्वी पर चल पड़े, भोले नाथ भी डमरू लेकर अयोध्या राजप्रसाद में पहुंच गए, साथ ही रुद्र अवतार हनुमान भी इस दिव्य दर्शन के लिए अयोध्या आ गए। देवता जो भू लोक नहीं आ सके, उन्होंने देवलोक से हर्षित मन से पुष्प वर्षा की। व्यास पीठ से श्री शास्त्री ने कहा कि आज बच्चों में संस्कार देने की जरूरत है, संस्कार विहीन बालक परिवार सहित समाज के लिए घातक है। कथा के आरंभ में रामायण और व्यास पूजन राधा रानी, कविता भारद्वाज, सपना द्वारा किया गया। रामायण की आरती भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश के संयोजक आलोक सिसोदिया, चेतन चौधरी, रजत कुमार द्वारा की गई।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles