38.6 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

राहुल गांधी को मिला न्याय, कांग्रेसियों ने सुप्रीम कोर्ट का जताया आभार

खुशी से झूम उठे कार्यकर्ता, मिठाई बांटकर मनाया जश्न


बदायूं । सर्वोच्च न्यायालय द्वारा कांग्रेस नेता राहुल गांधी  के दोष सिद्धि पर रोक लगने की खबर मिलते ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं में हर्ष की लहर दौड़ गयी। कांग्रेस कार्यकर्ता
जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह के प्राइवेट बस स्टैंड स्थित कैंप कार्यालय पर  पहुंच गए ,वहां पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मिष्ठान वितरण कर सर्वोच्च न्यायालय के प्रति आभार जताया।

इस अवसर पर उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष ओमकार सिंह ने कहा की अंततोगत्वा  सत्य की जीत हुई और राहुल गांधी  को न्याय मिला  उन पर दोष लगाने वालों को एक संदेश गया कि आखिरकार सत्य की जीत होती है । न्यायपालिका पर कांग्रेस जनों को विश्वास था कि राहुल गांधी के पक्ष में ही फैसला आएगा। इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव जितेंद्र कश्यप एडवोकेट ने कहा की कि सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने अपने निर्णय में कहा है की ट्रायल कोर्ट ने सजा देते वक्त 2 साल की सजा देने का कोई कारण नहीं बताया और यह एक वैधानिक कमजोरी थी जिसके कारण सर्वोच्च न्यायालय की बेंच ने दोष सिद्धि को निलंबित किया।

महिला कांग्रेस की जिलाध्यक्ष सुनीता सिंह ने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय लोकतंत्र की जीत है और इस निर्णय के उपरांत भारत की न्यायपालिका पर जनता का भरोसा और बढ़ा है ।जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष वीरेश तोमर ने कहा यह असत्य पर सत्य की जीत है महिला कांग्रेस की उपाध्यक्ष उपासना सिंह ने कहा कि आज सिद्ध हो गया है कि न्याय में देर हो सकती है लेकिन अंधेर नहीं हो सकता, राहुल गांधी को न्याय मिला।

महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष  गुलनाज बेगम एवं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य इगलास हुसैन ने भी भारत की न्यायपालिका पर भरोसा जताते हुए कहा कि आज सत्य की जीत हुई है। इस अवसर पर हसन खान,रमेश गुप्ता ,सुजान सिंह, परमेश्वरी दयाल रामपाल, नरेंद्र कुमार, अकरम मिया सुजात हुसैन, शराफत हुसैन ,दिनेश गौड़ ,धर्मेंद्र सिंह ,आदि कार्यकर्ता व पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles