19.2 C
Bareilly
Tuesday, March 10, 2026
spot_img

रेडियो की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी: डॉ. राजीव त्यागी

रेडियो की प्रासंगिकता कभी खत्म नहीं होगी: डॉ. राजीव त्यागी

-श्री वेंक्टेश्वरा में विश्व रेडियो दिवस पर मन की बात-रेडियो के साथ एवं गीतों का कारवॉ (एक सुरमयी शाम) का शानदार आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। राष्ट्रीय राजमार्ग बाईपास स्थित श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय संस्थान में जर्नलिज्म एवं मॉस कम्यूनिकेशन विभाग की ओर से विश्व रेडियो दिवस पर मन की बात-रेडियो के साथ एवं एक सुरमयी शाम गीतों का कारवॉ कार्यक्रम का शानदार आयोजन किया गया, जिसमें आधा दर्जन से अधिक संगीत एवं रेडियो प्रेमियों ने गीतों एवं गजलों के माध्यम से शानदार तरीके से विश्व रेडियो दिवस को सेलीब्रेट किया। इसके साथ ही बौद्ध संस्थान पश्चिमी यूपी के अध्यक्ष एवं प्रधानमंत्री मोदी द्वारा सम्मानित एवं विश्व के सबसे बड़े रेडियो संग्रहालय के अध्यक्ष रामसिंह बौद्ध को रेडियो भेंटकर एवं पटका-पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया।

श्री वेंक्टेश्वरा विश्वविद्यालय/ संस्थान के रविन्द्रनाथ टैगोर के सभागार में कार्यक्रम का शुभारम्भ समूह चेयरमैन डॉ. सुधीर गिरि, मुख्य अतिथि मन की बात रेडियों संग्रहालय के अध्यक्ष रामसिंह बौद्ध, प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी, कुलपति डॉ. अनिल कुमार शुक्ला, कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे आदि ने सरस्वती माँ की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित करके दिया। इसके बाद आकाशवाणी लखनऊ की प्रसिद्ध गायिका एवं उद्घोषक विनीता सिंह ने राम आयेंगे आयेंगे, राम आयेंगे भजन से शुरूआत करके माहौल को भक्तिमय कर दिया। इसके बाद उन्होंने लता का इस मोड़ से जाते हैं गीत सुनाकर खूब तालियाँ बटोरी। विख्यात कवियत्री डॉ. मधु चतुर्वेदी ने गजल सुनाकर सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। रेडियो जॉकी राहुल शर्मा ने शानदार गीत सुनाकर खूब वाहवाही लूटी। प्रतिकुलाधिपति डॉ. राजीव त्यागी एवं कुलसचिव डॉ. पीयूष पाण्डे ने रेडियो जर्नी पर गीतों के माध्यम से प्रकाश डाला, डॉ. दिव्या गिरधर ने भी शानदार गजल प्रस्तुत की।

कार्यक्रम में इनका रहा सहयोग

इस अवसर पर प्रधान सलाहकार प्रो. वीपीएस अरोड़ा, समूह सलाहकार आरएस शर्मा, प्रतिकुलपति राकेश यादव, डॉ. राजेश सिंह, डॉ. तेजपाल सिंह, डॉ. सीपी सिंह, डॉ. अनिल जयसवाल, डॉ. आशुतोष सिंह, डॉ. ओम प्रकाश गोसाई, डॉ. राहुल कुमार, डॉ. अश्विन कुमार सक्सेना, डॉ. राम निवास शर्मा, डॉ. सर्वनन्द साहू, डॉ. दिनेश कुमार गौतम, डॉ. योगेश्वर शर्मा, डॉ. ऐना एरिक ब्राउन, डॉ. एलएस रावत, एसएस बघेल, रिंकी शर्मा, अरूण कुमार गोस्वामी, डॉ. स्नेहलता गोस्वामी, मारूफ चौधरी, अभिषेक जैन, मेरठ परिसर निर्देशक डॉ. प्रताप सिंह, मीडिया प्रभारी विश्वास राणा, आदि लोग रहे। समारोह का संचालन जर्नलिज्म एवं मॉस कम्यूनिकेशन की डीन डॉ. दिव्या गिरधर ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles