32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

हत्या की गुत्थी सुलझाने को छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट, बाद में बादी पक्ष ने दी नहीं सहमति

बरेली। भमोरा निवासी रामबेटी की हत्या के मामले में क्राइम ब्रांच ने जांच तेज कर दी है। मामले में छह लोगों का पॉलीग्राफी टेस्ट कराया गया है।अगस्त 2024 में हुई थी हत्या

रामबेटी की हत्या अगस्त 2024 में हुई थी। बेटे विजेंद्र ने परिवार के ही पांच लोगों पर रंजिश में हत्या का आरोप लगाकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

स्थानीय पुलिस से क्राइम ब्रांच तक पहुंची जांच

स्थानीय पुलिस जांच में कोई ठोस सुराग नहीं जुटा सकी। कई विवेचक बदले, लेकिन नतीजा नहीं निकला। इसके बाद एसएसपी अनुराग आर्य ने जांच क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर  संजय धीर को सौंपी।

चार दिन में छह लोगों का टेस्ट

क्राइम ब्रांच इंस्पेक्टर संजय धीर ने बताया कि 8 से 11 दिसंबर के बीच दिल्ली में छह लोगों के पॉलीग्राफी टेस्ट कराए गए। रिपोर्ट एसएसपी को भेजी जाएगी।

पहले दी सहमति, फिर किया इंकार

पुलिस ने बादी पक्ष विजेंद्र आदि से सहमति लेकर कोर्ट से मंजूरी भी ली थी, लेकिन बाद में बादी पक्ष टेस्ट के लिए तैयार नहीं हुआ।

खुलासे की उम्मीद

फिलहाल मामला क्राइम ब्रांच के पास है। पुलिस को उम्मीद है कि जांच आगे बढ़ने के बाद जल्द ही इस हत्या का खुलासा हो सकता है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles