25.8 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

“प्रकृति वंदन” अभियान के तहत वृक्षारोपण किया

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। लेडीज क्लब मेरठ की सदस्याओं के द्वारा आभा मानव मन्दिर वरिष्ठ नागरिक सेवा सदन पंचवारी कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम किया गया। बता दे कि लेडीज क्लब् द्वारा “प्रकृति वंदन” अभियान के तहत विभिन्न स्थानों में वृक्षारोपण किया जा रहा है।

क्लब की सदस्याओं द्वारा “पर्यावरण बचाएंगे हम जिम्मेदार नागरिक होने का कर्तव्य निभाएंगे” जागरूकता अभियान भी चलाया जा रहा हैं। सभी सदस्यों ने वृद्धाश्रम में पौधरोपण किया और सभी बुजुर्गों से मिलकर एक-एक पौधा उनको उपहार स्वरूप दिया। सभी बुजुर्गों ने लेडीज क्लब के सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। कविता वासवानी एव अन्य सदस्यों ने सभी बुजुर्गों के साथ मिलकर समय व्यतीत किया और उनका आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन लिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles