32 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

पीलीभीत: गेमिंग ऐप से ठगी करने वाले दो और जालसाज गिरफ्तार

पीलीभीत/घुंघचिहाई। फर्जी कॉल सेंटर संचालित कर गेमिंग ऐप (एविएटर, रम्मी) के जरिए साइबर ठगी करने वाले गिरोह के दो और आरोपियों को पुलिस ने भोपाल और दिल्ली से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में हर्षित उर्फ तनिश (भोपाल) और आशुतोष मिश्रा उर्फ आशु (मालवीय नगर, दिल्ली; मूल निवासी शाहजहांपुर) शामिल हैं। इनके पास से सात मोबाइल, एक लैपटॉप और अन्य सामान बरामद हुआ है।
पुलिस के मुताबिक, पूर्व में हुई कार्रवाई के दौरान दोनों फरार हो गए थे और बाद में नए ठिकानों से गिरोह का संचालन फिर शुरू कर दिया। दोनों दुबई में कॉल सेंटर में काम कर ठगी का तरीका सीख चुके थे। गिरोह पहले लोगों को गेम में रकम जिताकर भरोसा दिलाता, फिर उनकी बैंक डिटेल हासिल कर पैसे उड़ा लेता था। ठगी के लिए फर्जी सिम और बैंक खाते इस्तेमाल किए जाते थे।
जांच में सामने आया है कि करीब 50 हजार लोगों ने ऐप के जरिए गेम खेला, जिनमें से 20 हजार ने पैसे निवेश किए। अब तक करीब 5.54 करोड़ रुपये के निवेश का पता चला है। गिरोह प्रतिदिन 15-16 लाख रुपये का खेल चलाता था और प्रतिमाह करीब दो करोड़ रुपये मुनाफा कमाता था। पुलिस बरामद मोबाइल और लैपटॉप की जांच कर अन्य साक्ष्य जुटा रही है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles