25.8 C
Bareilly
Sunday, April 20, 2025
spot_img

अयोध्या में हो रही रामलाल की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर टीवी से चिपके रहे लोग

बदायूं। अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा का अनुष्ठान पूरा हो गया। इस मौके पर अयोध्या के साथ ही शहर में राम भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। हर तरफ राम की भक्ति और उत्साह नजर आया। एक तरफ जहां अयोध्या में राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम चल रहा था। वहीं दूसरी तरफ शहर में सड़कों पर इस दौरान कई इलाकों में सन्नाटा दिखा। दरअसल लोग इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देखना चाहते थे। ऐसे में ज्यादातर लोग अपने परिवार के साथ अपने घरों में बैठकर टीवी या फिर मोबाइल फोन पर प्राण प्रतिष्ठा को लाइव देखते रहे।

महिलाओं ने जल्दी से घर के कामकाज निपटा लिए और अन्य लोगों के साथ टीवी खोल कर बैठ गई। लोगों ने परिवार के साथ प्राण प्रतिष्ठा होते हुए टीवी पर देखी। कई लोग तो प्राण प्रतिष्ठा को देखकर इतने भावुक हो गए कि उनकी आंखों से खुशियों के आंसू छलक पड़े। इस ऐतिहासिक पल को देखकर लोगों के जैसे बरसों की मुराद पूरी हो गई। यही वजह रही की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान सड़कें खाली सी नजर आई। जो चंद लोग सड़कों पर दिखाई दे रहे थे उनके हाथों में भी मोबाइल फोन थे जो प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम का लाइव मोबाइल के जरिए देख रहे थे। जैसे ही प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम समाप्त हुआ वैसे ही सड़कों पर जमकर उत्साह और रौनक देखने को मिली। कहीं ढोल नगाड़े बज रहे थे तो कहीं लोग जय श्री राम का नारा लगाकर शोभा यात्रा निकालते हुए दिखाई दिए।

कई स्थानों पर लोग एक दूसरे को मिठाई खिलाते हुए भी नजर आए। एक अलग खुशी का उत्साह लोगों के चेहरे पर दिखाई दिया। आमतौर पर हर साल दिवाली का त्योहार शाम ढलने के बाद शुरू होता है। लेकिन प्राण प्रतिष्ठा होते ही इस बार दिवाली का त्योहार शुरू हो गया। हर तरफ पटाखे और राम भजनों की गूंज सुनाई दी। इसके अलावा प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर लोगों ने एक दूसरे को सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई दी। लोगों ने फेसबुक, व्हाटसअप, इंस्टाग्राम सहित विभिन्न सोशल मीडिया साइडों पर बधाई संदेश एक दूसरे को भेजे। बधाई के दौरान जय श्री राम लिखना नहीं भूले।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles