27.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

एडवांस ओवेरियन कैंसर डायग्नोज मरीज का हुआ सफल इलाज

एडवांस ओवेरियन कैंसर डायग्नोज मरीज का हुआ सफल इलाज

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल पटपड़गंज (नई दिल्ली) ने मैक्स मेड सेंटर मेरठ में एक अवेयरनेस सेशन आयोजित किया। इस दौरान एक ऐसी महिला के केस पर जानकारी दी गई, जो एडवांस ओवेरियन कैंसर से पीड़ित थी। इस मौके पर मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर आलोक नारंग मौजूद रहे. उनके साथ 57 वर्षीय महिला मरीज निधि बिसारिया भी रहीं, जिन्हें एडवांस ओवेरियन कैंसर डायग्नोज हुआ था और यहां उनकी सफल सर्जरी की गई।

इस केस के बारे में जानकारी देते हुए मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में सर्जिकल ऑन्कोलॉजी के सीनियर कंसल्टेंट डॉक्टर आलोक नारंग ने बताया, ”निधि बिसारिया का केस काफी चुनौतीपूर्ण था. उनके अंदर बड़ा लेफ्ट ओवेरियन मास पाया गया, जिसमें बड़ी आंत का हिस्सा भी शामिल था और पेट के दूसरे हिस्सों तक भी ये फैला था। मामले की पेचीदगी को देखते हुए हमारी टीम ने साइटोरिडक्टिव सर्जरी करने का प्लान किया, जिसमें यूट्रस हटाया जाता है. इसके अलावा दोनों ट्यूब और ओवेरी के साथ आंत का हिस्सा, लिम्फ नोड्स और ओमेंटम भी हटाया जाता है. सर्जरी में मल निकलने के लिए रास्ता भी बनाया गया.”।

सुधार के बाद अचानक बिगड़ी तबियत

डॉक्टर बिसारिया ने बताया, ”सर्जरी के बाद निधि बिसारिया को परेशानियां हुईं. उन्हें गंभीर इंफेक्शन हुआ और अस्थमा के कारण सांस लेने में दिक्कत हुई. जरूरत के हिसाब से इलाज शुरू किया गया और शुरुआत में सुधार के बाद उनकी अचानक तबियत बिगड़ने लगी और इस बार उन्हें शरीर के बाएं हिस्से में कमजोरी महसूस हुई. ये समस्या क्यों हुई, इसे समझना थोड़ा मुश्किल था. लिहाजा, टेस्ट किए गए, ब्रेन का एमआरआई किया गया, जिसमें दाहिने हिस्से में ब्रेन इन्फार्कशन का पता चला और 2डी ईको कार्डियोग्राफी से पता चला कि उनके दिल में छेद है जो बचपन से ही था.”

अब मरीज की हालत ठीक

अपनी विशेषज्ञता से ये टीम निधि बिसारिया को ठीक करने में सफल रही और वो धीरे-धीरे रिकवर करने लगीं। फिलहाल, निधि बिसारिया को मैक्स हॉस्पिटल पटपड़गंज में टारगेटेड थेरेपी दी जा रही हैं और वो अच्छी हालत में हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles