31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

छात्राओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का किया आयोजन

छात्राओं के लिए नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का किया आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। शहीद मंगल पांडे राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में मिशन शक्ति समिति के तत्वावधान में एक नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श शिविर का आयोजन ओम अन्नपूर्णा चैरिटेबल ट्रस्ट के सहयोग से आयोजित किया गया। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय प्राचार्य प्रो. अंजू सिंह ने फीता काटकर किया। शिविर में नेत्र रोग, सामान्य चिकित्सा, आयुर्वेद और नेचुरोपेथी के विशेषज्ञों द्वारा छात्राओं के नेत्रों की जाँच की गई और उनको चश्मे भी उपलब्ध कराए गए। शिविर में नि:शुल्क परामर्श हेतु आयुर्वेदिक डा. सीमा राणा, नेचुरोथेरेपी के डा. निशांत गर्ग, नेत्र चिकित्सा में डा. आकाश वर्मा और आयुर्वेदिक चिकित्सा हेतु डा. मनोज लोधी ने छात्राओं की स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं को सुना और उनके उपचार हेतु परामर्श दिया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles