27.1 C
Bareilly
Monday, March 9, 2026
spot_img

सरकार की बौछार से लड़ने को इकला ही भहतेरा: चौधरी विजेन्द्र सिंह

सरकार की बौछार से लड़ने को इकला ही भहतेरा: चौधरी विजेन्द्र सिंह

-मुद्दों की लड़ाई खुलकर लड़ना पहली प्राथमिकता, बदले की राजनीति नहीं बदलाव से होगा परिवर्तन, लोकदल पार्टी का बढ़ रहा जनाधार

मुकेश शर्मा

मवाना। लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर पूरी ताकत झौंकनी शुरू कर दी है। गांव-गांव जाकर लोकदल पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता लगातार कड़ी मेहनत से जनता को जोड़ने का काम कर रहे हैं। लोकसभा चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही चौधरी विजेन्द्र सिंह संघर्षरत इरादों से कार्यकर्ताओं को एकजुट कर लोकदल का पटका पहनाकर सम्मानित कुनबा बढ़ाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं।

वे मंगलवार को मवाना अपने आफिस पर कार्यकर्ताओं से वार्ता कर रहे थे। दिल्ली में पंजाब के किसानों द्वारा हंगामा करने की बात पर बोलते हुए कहा कि लोकदल पार्टी से जुड़ा एक-एक कार्यकर्ता उनका परिवार है और वह बदलाव की राजनीति नहीं बल्कि, परिवर्तन की राजनीति में विश्वास रखते हैं। चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकदल पार्टी अपनी मांगों को लेकर हमेशा सुर्खियों बटोर रहा है और हमेशा मरते दम तक लोकदल का झंडे को झुकने नहीं दूंगा। कहां कि यदि इमरजेंसी में उनको दिल्ली के लिए कूच करना पड़े तो वह हमेशा आगे रहेंगे। लोकदल की लड़ाई सरकार से है, हमको बंधुवा मजदूर नहीं बनना है। लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि लोकदल किसानों की खुशहाली का रास्ते को लेकर आगे बढ़ रहा है और मुद्दों की राजनीति असम है। शांतिप्रियता से जंग आगे लड़ने होगी। किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिलाने में लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह की आवाज बुलंद होने पर सरकार और मीडिया का धन्यवाद अर्पित किया।

कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होने का दिया संदेश

इस मौके पर ग्रामीण किसानों ने लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह के साथ कंधे से कंधा मिलाकर एकजुट होने का संदेश दिया। लोकदल यूपी प्रभारी चौधरी गजेन्द्र सिंह नीलकंठ ने किसानों के मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह के पदचिन्हों पर चलने की अपील करते हुए आगामी लोकसभा चुनाव में लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया।

किसानों के हक में आवाज उठाना मकसद

चौधरी विजेंद्र सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि उनका मकसद किसानों के हक में आवाज उठाना है और हर किसान मजदूर और गरीबों की लड़ाई खुलकर लड़ने के लिए लोकदल का झंडे को किसी कीमत पर झुकने नहीं दूंगा। लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह द्वारा किसान-मजदूरों के हित में लड़ी जा रही लड़ाई को गिनवाया। कहा कि लोकदल पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह की अगुवाई में लोकदल पार्टी का लगातार जनाधार बढ़ रहा है।

लोगों को हक दिलाने का काम करूंगा

कहा कि लोकदल पार्टी किसान, मजदूर के परिवारों को क्षेत्र होने वाले विकास और सुविधाएं मिलेंगी और उनके हकों को भी दिलाने का काम किया जाएगा। लोकदल राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने कहा कि आने वाले गांव और शहर के प्रत्येक धार्मिक स्थलों का जीर्णोद्धार से जनता जनार्दन खुश दिख रही है। इस मौके पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles