18.1 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

लोकदल की मांग पर पूर्व प्रधानमंत्री को दिया गया भारत रत्न:: चौधरी विजेंद्र सिंह

लोकदल की मांग पर पूर्व प्रधानमंत्री को दिया गया भारत रत्न:: चौधरी विजेंद्र सिंह

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा, पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दिए जाने की मांग को लेकर लोकदल संघर्ष कर रहा था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोकदल की ही मांग को पूरा नहीं किया, बल्कि चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान देकर देश के किसानों को सम्मान देने का काम किया है। इसके लिए लोकदल का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद करता है। चौधरी विजेंद्र सिंह ने कहा कि लोकदल किसानों के सम्मान की लड़ाई लड़ने में सबसे आगे रहा है। भविष्य में भी इस प्रकार ही लड़ाई लड़ता रहेगा। उन्होंने कहा कि लोकदल किसानों के सम्मान में लड़ाई आगे भी जारी रहेगी। आगामी लोकसभा चुनाव में लोकदल किसानों के हक और अधिकारों के लिए ही मैदान में होगी। किसानों को उनके अन्य अधिकार भी दिलाए जाएंगे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles