19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

बिजली समस्याओं को लेकर अधिकारियों ने ब्रह्मपुरी का किया दौरा

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। ब्रह्मपुरी क्षेत्र में चल रही विद्युत आपूर्ति की बुरी हालत को देखते हुए  अधिशासी अभियंता रोहित कुमार, उपखंड अधिकारी सुमित कुमार व अवर अभियंता नेम सिंह व उनकी टीम ने सुनारों की धर्मशाला जहां पर करंट आने के कारण अभी 4 दिन पहले एक पशु की मौत हुई थी व विशन चौक जहां पर मेरठ सिटी पब्लिक स्कूल नजदीक है, वहां पर भी आए दिन करंट आया रहता है, वहां से करीब 100 बच्चे रोज स्कूल के निकलते हैं, कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है, दोनों ही जगह का सभी अधिकारी ने दौरा किया। वार्ड पार्षद अनिल वर्मा ने बताया है कि जो लोग ट्रांसफॉर्म के आसपास रहते हैं, उनके घरों में करंट आता है और इससे बहुत बड़ी दुर्घटना हो सकती है, जर्जर तारों में आग लगने के कारण विद्युत आपूर्ति काफी समय तक बाधित हो जाती है, सभी अधिकारियों ने जल्द ही इस समस्या का समाधान करने का विश्वास दिलाया। साथ रहे भाजपा मंडल अध्यक्ष अरविंद अरोरा, राकेश गौड़, जितेंद्र जैन, रंजीत कसाना, श्याम यादव आदि।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles