27.5 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

अब परशुराम सेना ने की मौलाना तौकीर रज़ा पर कार्रवाई की मांग

मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा


बरेली। अब परशुराम सेना ने आईएमसी प्रमुख मौलाना तौकीर रजा खान पर कार्रवाई की मांग की। परशुराम सेना के प्रदेश प्रमुख अर्जुन गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन अफसरों को दिया।

परशुराम सेना के अध्यक्ष अर्जुन गुप्ता ने कहा कि मौलाना तौकीर रज़ा खान हिन्दू विरोधी बयानो से हिन्दू समाज आक्रोशित है। मौलाना तौकीर ने 9 फरवरी को अपनी गिरफ्तारी का ढोंग रच कर हिन्दुओ को निशाना बनाया हिन्दुओं को आतंकवादी कहकर संबोधित किया। परशुराम सेना इस बात का कडा़ विरोध करती है। मौलाना जिस प्रकार समाज को विभाजित करने का कार्य करते हैं, यह निंदनीय है। मौलाना हिन्दू विरोधी गतिविधियों में लिप्त रह कर षडयंत्र रच शहर का माहौल खराब करने का कार्य करते हैं।

मौलाना द्वारा पहले भी किए गए कृतियों से शहर का माहौल खराब हुआ है। परशुराम सेना ने मांग की कि मौलाना तौकीर रजा हिन्दू विरोधी गतिविधियों में लिप्त हैं। शहर का माहौल खराब करने की कोशिश की। इसलिए मौलाना पर रासुका लगाकर अन्य गंभीर धाराओं में मुकदमा पंजीकृत कर उनकी गिरफ्तारी की जाए। मौलाना तौकीर रजा की पार्टी को 10 वर्ष तक वोट डालने पर प्रतिबंध लगाया जाए।

शहर में 9 फरवरी को हुए बवाल व नुकसान की भरपाई मौलाना तौकीर रजा से की जाए। ज्ञापन देने बालो में एडवोकेट जयपाल सिंह कश्यप, प्रदीप गुप्ता ,ओमपाल कश्यप , राज गुप्ता , प्रकाश , दिनेश गुप्ता ,बबलू गिरी , राजकुमार गुप्ता , अमन राजपूत , कमल गुप्ता , मनोज कुमार , राजेश कुमार , प्रज्ञान गुप्ता आदि लोगों उपस्थित थे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles