उप मुख्यमंत्री को नववर्ष का कैलेंडर “आरती संग्रह” किया भेंट
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। ब्रॉडवे मीडिया लिंक्स के डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने नववर्ष का कैलेंडर उप मुख्यमंत्री को उनके लखनऊ स्थित आवास पर भेंट किया। मयंक ने बताया कि ब्रॉडवे मीडिया लिंक द्वारा बनाए गए कैलेंडर “आरती संग्रह” में सभी भगवानों की आरती हैं।
उप मुख्यमंत्री ने ब्रॉडवे मीडिया द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों की सराहना की और शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। डायरेक्टर मयंक अग्रवाल ने बताया, लखनऊ में कैलेंडर राज्य मंत्री कपिल देव अग्रवाल, आरएलडी के प्रवक्ता रोहित अग्रवाल, लखनऊ दक्षिण विधायक नीरज वोरा आदि को नववर्ष का कैलेंडर भेंट किया। सभी को ब्रॉडवे मीडिया लिंक्स के द्वारा किए गए सामाजिक कार्यों से अवगत कराया। इस अवसर पर शान्ति स्वरूप गुप्ता, ललित तारा, विकास पंडित, डॉ. एसके सिंघल, वैश्य महासभा के अध्यक्ष नवनीत गुप्ता, प्रणव गोयल, मयंक लोधी आदि उपस्थित रहे।