एनसीआर रत्न पुरस्कार वितरण समारोह का किया आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में 46वें एनसीआर रत्न पुरस्कार समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विभिन्न क्षेत्रों में अपने विशिष्ट कार्यों द्वारा पहचान बनाने वाले प्रतिभावान, बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एडीजी डॉ. ध्रुवकान्त ठाकुर मुख्य अतिथि रहें। कार्यक्रम में विद्यालय के निर्देशक संदीप गोयल, संजय गोयल, सचिन गोयल भी उपस्थित रहे। अध्यात्म, समाजसेवा, चिकित्सा तथा शिक्षा के क्षेत्र में अपने अतुलनीय योगदान के लिए प्रतिभाओं को पगड़ी, प्रमाणपत्र व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया।