23 फरवरी 2025 को मेरठ में होगा राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ कार्यक्रम
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। कनोहरलाल बालिका इंटर कॉलेज साकेत में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम संयोजक तस्वीर सिंह चपराना ने बताया, अंतरराष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ द्वारा 23 फरवरी 2025 को राष्ट्रीय गुर्जर महाकुंभ कार्यक्रम का आयोजन मेरठ में किया जाएगा।
बताया कि उससे पहले 1 सितंबर 2024 से 29 दिसंबर 2024 तक “जाग गुर्जर जाग सामाजिक चेतना जनयात्रा” निकलेगी। यह जनयात्रा जनपद मेरठ के गुर्जर बाहुल्य सभी 221 गांवों, 6 नगरीय क्षेत्र तथा नगर निगम मेरठ में जाएगी। इसी दौरान मेरठ मंडल, सहारनपुर मंडल, मुरादाबाद मंडल के जनपदों में जहां भी गुर्जर बाहुल्य गांव है। वहां पर संयोजकों द्वारा नुक्कड़ सभाएं एवं यात्राएं निकाली जाएगी। गुर्जर सामाजिक चेतना जनयात्रा का मुख्य उद्देश्य गुर्जर समाज के युवाओं को जागृत करना है। 1 सितंबर 2024 को प्रारंभ होने वाली गुर्जर सामाजिक चेतना जनयात्रा के प्रारंभ के समय केंद्र सरकार, उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रियों को भी आमंत्रित किया गया है। जिनका कार्यक्रम जल्दी ही सुनिश्चित हो जाएगा।
यह जनयात्रा कमिश्नरी चौराहा स्थित कोतवाल धनसिंह गुर्जर की प्रतिमा से प्रारंभ होगी और पूर्वी कचहरी रोड, ईव्ज चौराहा, बच्चा पार्क, खैरनगर, घंटाघर रेलवे रोड चौराहा, फुटबॉल चौक, बागपत रोड मलयाना रेलवे क्रॉसिंग से बाईपास होते हुए ग्राम घाट ग्राम, पांचली खुर्द, ग्राम नगला जमालपुर, ग्राम अफजलपुर पावटी और फिर धनसिंह कोतवाल की प्रतिमा स्थल पपांचली खुर्द में समाप्त होगी।
प्रेस वार्ता के दौरान कुर्मी पटेल समाज ने भी अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर परिसंघ को अपना पूरा समर्थन दिया और कुर्मी पटेल समाज की अध्यक्ष शशी पटेल, मंजू पटेल, अलका पटेल, अंशिका सिंह पटेल ने सहमति प्रदान की। कार्यक्रम में अधिक से अधिक महिलाएं शामिल होगी, ऐसा आश्वासन दिया। प्रेस वार्ता में महेंद्र सिंह पूर्व इंस्पेक्टर, पूर्व पार्षद जयवीर सिंह, सत्येंद्र सिंह राणा, प्रधान धर्मेंद्र सिंह राणा, राजेश्वर छतरी, कर्मवीर सिंह, इंजीनियर अनिल कुमार, गौतम कुमार, अरुण खटाना, प्रधानाचार्य इंद्रेश अधाना आदि उपस्थित रहे।