34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

हत्या या आत्महत्या:  फांसी पर लटकता मिला लापता ग्राम प्रधान का शव

कई दिनों से लापता था ग्राम प्रधान, सड़ा हुआ शव बाग में फांसी पर लटका मिला


उन्नाव। जनपद के हसनगंज क्षेत्र में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है जहां पर ग्राम प्रधान का संदिग्ध परिस्थितियों में शव आम के बाग में पेड़ से लटकता मिला है। कई दिनों से प्रधान गायब था। मृतक कई दिनों से लापता था। परिजनों ने हत्या कर शव लटकाने की आशंका जाहिर की है। प्रधान का शव पेड़ से लटका होने सूचना पूरे क्षेत्र में फैल गई जिससे दहशत का माहौल है।

मामला उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले के हसनगंज कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अमोइया का है। मृतक साहब लाल ग्राम प्रधान था। जिसका आधा कार्यकाल बीत चुका है। रविवार को सुबह गांव से दो किलो मीटर दूर आम के बाग में ग्राम प्रधान साहब लाल का शव फांसी के फंदे से लटकता मिला। ग्रामीणों ने दबी जुबान में बताया कि साहब लाल प्रधान सिर्फ नाम के थे इनकी प्रधानी गांव के ठाकुर चन्दन सिंह चलाते थे। साहब लाल लगभग चार दिनों से लापता था।जिसका शव लगभग दो से दिन तक पुराना बताया जा रहा है।

शव मिलने के बाद बाग में रोते बिलखते परिजन

परिजनों के मुताबिक प्रधान कई दिनों से घर नहीं पहुंचा था। जिससे उसकी खोजबीन की जा रही थी। खोजबीन करते हुए उसका सड़ा- गला शव फांसी पर लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजन आक्रोशित हो गये, जिसपर लगभग दो घंटे तक कोतवाली हसनगंज प्रभारी निरीक्षक राजेश सिंह ने परिजनों से बात कर उचित कार्यवाही  आश्वासन दिया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शव को फांसी के फंदे से उतार कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Also read 👉फर्जी पुलिस: आने जाने में ना लगे किराया, वर्दी खरीदकर बन गया हेड कांस्टेबल, पुलिस ने भेजा जेल

ग्रामीणों में चर्चा है कि प्रधान का आधा कार्यकाल बीत चुका है इस बीच अपने भी पराये हो गये। क्या प्रधान पद से किसी को कोई नाराजगी थी। इस सब बातों को लेकर परिजनों ने हत्या कर शव फांसी पर लटकाने का आरोप लगाया है। प्रधान शराब भी पीता था।मृतक दो भाई में बड़ा था छोटा भाई नरसिंह , पत्नी शारदा , मृतक के दो बेटी है। सभी का रो रो कर बुरा हाल है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles