37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़, तहरीर पर दो भाई और उनके पिता पर दर्ज हुई रिपोर्ट

बदायूं। एक युवक ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। महिला के बाल पकड़कर खींचा। महिला को अपने घर ले जाकर कमरे में बंद कर दिया। महिला शोर मचाती रही लेकिन कोई बचाने नहीं पहुंचा। महिला के बेटे के पुलिस को फोन करने पर आरोपियों ने महिला को कमरे से बाहर निकाला। पीड़ित की तहरीर पर दो भाई और उनके पिता के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

थाना उसहैत क्षेत्र के एक गांव निवासी एक महिला ने तहरीर देकर बताया कि 18 मई की शाम छह बजे वह अपने घर पर काम कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला कनौजी महिला के घर में घुस आया। महिला से छेड़छाड़ की। गाली-गलौज की। विरोध करने पर मारपीट की। शोर सुनकर कनौजी के भाई चिरौंजी और पिता ऋषिपाल भी महिला के घर में घुस आए। महिला को पीटते हुए बाल पकड़कर खींचा और अपने घर पर ले गए। अपने घर पर कमरे में बंद कर दिया। महिला चिल्लाती रही लेकिन कोई भी उसे बचाने नहीं आया।

जब महिला के दो बेटे शाम को मजदूरी करके घर लौटे। अपने मां को कमरे में बंद की जानकारी हुई तो उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को फोन किया। पुलिस की कार्रवाई की डर से उन लोगों ने महिला को कमरे से बाहर निकाल दिया। महिला की तहरीर के आधार पर पुलिस ने कनौजी, चिरौंजी और ऋषिपाल के खिलाफ घर में जबरन घुसने, छेड़छाड़, मारपीट, धमकाने, गलत तरीके से कमरे में बंद करने की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles