37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

गाड़ी चेकिंग के नाम पर पुलिस द्वारा किए जा रहा है दुर्व्यवहार, आईजी से मिले भाजपा ओबीसी मोर्चा के पदाधिकारी 

बरेली। भाजपा ओबीसी मोर्चा के महानगर अध्यक्ष राजकिशोर कश्यप के नेतृत्व में ओबीसी मोर्चा के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने आईजी बरेली से भेंट की। भेंट के दौरान मोर्चा पदाधिकारियों ने बताया कि शहर में टू व्हीलर, फोर व्हीलर की चेकिंग के नाम पर शहर की जनता के साथ कुछ पुलिसकर्मियों द्वारा अभद्र व्यवहार किया जाता है और जिसके चलते सरकार की छवि धूमिल हो रही है।

राजकिशोर कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा साफ निर्देश जारी किया गया है की चेकिंग केवल नियमानुसार ना चलने वाले व्यक्तियों की होगी। इसके अलावा किसी भी राहगीर को चेकिंग के नाम पर अकारण परेशान ना किया जाए। साथ ही भाजपा पदाधिकारियों के साथ भी गाड़ी चेकिंग के नाम पर पुलिस दुर्व्यवहार कर रही है और वरिष्ठ पदाधिकारियों से बात कराने पर अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। इन्हीं शिकायतों को लेकर आईजी बरेली को लिखित शिकायती पत्र सौंपा।

इस प्रकरण को लेकर आईजी ने शीघ्र ही उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। आईजी से मिलने वालों में महानगर उपाध्यक्ष दया शंकर साहू और मनोज यादव, जितेंद्र शर्मा, महानगर मीडिया प्रभारी अमन पटेल, हिंदू युवा वाहिनी से कमल राणा, सचिन कश्यप, मोहित कश्यप, बलराम कश्यप आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles