
पुलिस टीम को मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से गुगई तिराहा की ओर स्मैक लेकर आ रहा है। घेराबंदी कर उसे हीरो स्प्लेंडर प्लस बाइक, एक कीपैड मोबाइल व 502 ग्राम स्मैक सहित दबोच लिया गया।
आरोपी के विरुद्ध मुकदमा एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पूछताछ में उसने अन्य साथियों के साथ लंबे समय से तस्करी की बात स्वीकार की है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी




