जीवन में आगे बढ़ने व माता-पिता का नाम रोशन करने का दिया संदेश
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। शास्त्री नगर स्थित द एकेडमी ए यूनिट ऑफ़ एमएसएम में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। स्कूल की प्रधानाचार्य सुमति सिंह ने पुरस्कार प्राप्त करने वाले बच्चों से कहा, इसी प्रकार जीवन में आगे बढ़ते रहें, अपने माता-पिता का नाम रोशन करते रहो।
उन्होंने कहा, एकेडमी सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बच्चों में छुपी प्रतिभा को सामने लाने की कोशिश करती हैं, इस प्रकार की प्रतियोगिताएं मेरठ के तमाम पार्क में आयोजित किए जाएंगे। यह आयोजन बच्चों को मोबाइल से दूर रखने और आपस में संवाद स्थापित करने में भी सहायता करते हैं। कार्यक्रम में आए हुए सभी अभिभावकों ने दा एकेडमी ए यूनिट ऑफ़ एमएसएम स्कूल के अभियान की खूब सराहना की। आयोजन में 50 बच्चों को शील्ड व प्रमाण पत्र पुरस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि विख्यात शायर अजहर इकबाल व कवि डॉक्टर ताबिश फरीद ने कविता पाठ किया।
इस मौके पर अतिथि शोभा (एचओडी केंद्रीय विद्यालय) ने बच्चों को पुरस्कृत किया। गुलजार सैफी (सहायक शिक्षक ऑफ बेसिक शिक्षा), सोनू कपूर (सीनियर क्लर्क सीसीएस यूनिवर्सिटी) ने संबोधित करते हुए बच्चों को कहानी सुनाकर जीवन में आगे बढ़ने का संदेश दिया। इस अवसर पर एमएसएम कॉलेज के अध्यक्ष सुधीर शर्मा, स्कूल की अध्यक्ष स्मिता शर्मा, प्रोफेसर विदुषी शर्मा, सत्यम शर्मा, मोहित सती, अरविंद आदि मौजूद रहे। मंच संचालन मोहम्मद आबिद व तानिया जायसवाल ने किया।