लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। चौधरी चरणसिंह विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में हरियाली तीज के अवसर पर मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में एमए गृह विज्ञान, बीएससी गृह विज्ञान एवं एमएससी गृह विज्ञान की छात्राओं ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। प्रथम स्थान इब्रा, द्वितीय स्थान पर कनिष्का एवं तृतीय स्थान पर सारिका रही। इस अवसर पर प्रो. बिन्दु शर्मा, डॉ. श्वेता शर्मा, डॉ. निधि चौधरी, डॉ. इरम मुमताज, ईशा, महिमा, अरीबा, सारिका, शिवानी, अनन्या, नूहा, अर्पिता, ऐमन आदि उपस्थित रहे।