34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

फ्लोरा डेल्स में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन हुआ

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गढ़ रोड स्थित मुरारीपुरम के फ्लोरा डेल्स स्कूल में हरियाली तीज के उपलक्ष्य में मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न कक्षाओं की छात्राओं ने भाग लिया और मेहंदी कला का प्रदर्शन किया। प्रत्येक प्रतिभागी ने अपनी रचनात्मकता और कौशल के साथ विभिन्न डिजाइन प्रस्तुत किए।

निर्णायक मंडल ने छात्राओ की कला और उनके डिजाइन की सराहना की। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान परी, द्वितीय स्थान माही गर्ग और तृतीय स्थान दिव्यांशी प्रजापति ने प्राप्त किया। नव्या व अंजली चौहान  सांत्वना पुरस्कार के लिए चयनित हुई। प्रधानाचार्या कुसुम गोयल और हेड मैम निधि गोयल ने छात्राओं के मेहंदी की कला प्रदर्शन पर गर्व महसूस किया और उनके इस कार्य की सराहना की।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles