31.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

अयोध्या में किया गया मेरठ के कवि सौरभ सुमन का सम्मान

अयोध्या में किया गया मेरठ के कवि सौरभ सुमन का सम्मान

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। श्रीराम के धाम यानी अयोध्या में संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा आयोजित विराट कवि सम्मेलन में क्रांतिधरा मेरठ के क्रांति कवि सौरभ जैन सुमन का सम्मान किया गया।

संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश के सचिव मुकेश मेश्राम के हस्ताक्षरों के साथ अयोध्या सांस्कृतिक आयोजनों के अधिकारी आशुतोष द्विवेदी ने श्रीराम लला की प्रतिमा एवं प्रमान पत्र देकर किया कवि का सम्मान किया। समारोह के संचालन का दायित्व भी कवि सौरभ जैन सुमन को सौंपा गया। उन्होंने अपने काव्यपाठ में कहा “ज्ञानवापी से, अवध से, ताज से, भावभीनी वो विदाई चाहता है/ जानता है सत्य शायद, इसलिए अब खुदा भी बस खुदाई चाहता है।” उन्होंने इस अवसर पर महारानी पद्मिनी के जौहर को समर्पित अपनी प्रसिद्ध कविता “इतिहास” भी सुनाई। समारोह के संयोजक कवि अभय निर्भीक ने कहा, श्री रामोत्सव मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देशन में संस्कृति विभाग की भव्य प्रस्तुति है। जिसमें देशभर के बड़े कवियों को सम्मानित किया गया है। उसी क्रम में मेरठ से कवि सौरभ जैन सुमन का चयन किया गया। कार्यक्रम से पूर्व विभाग की टीम ने कवियों को श्री रामलला के दर्शन करवाए। कवि सौरभ जैन सुमन ने इसी माह तीसरी बार श्रीराम की श्यामल प्रतिमा के दर्शन किए हैं।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles