33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

मीट और मछली विक्रेता बाजार में फैला रहे गंदगी, एसडीएम से शिकायत 

बदायूं/बिल्सी। कस्बे के बाजार में मीट और मछली विक्रेताओं के द्वारा गंदगी  को फैलाया जा रहा है। जिसकी शिकायत के कस्बे  के लोगों ने एसडीएम की है। उन्होंने मछली और मीट की बिक्री एक अलग स्थान पर कराने की मांग की है।

कस्बा के वार्ड संख्या 17 के सभासद राजीव कुमार ने उप जिलाधिकारी को सौंपे  शिकायती पत्र कहा है कि पुराने डाकघर वाले रास्ते पर सप्ताह में दो बार मीट और मछली का बाजार लगता है। बाजार समाप्त होने के बाद मछली और अन्य अवशेष वहीं पर छोड़कर चले जाते हैं। जिससे वहां रहने वाले और आने जाने वाले राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।

कस्बा निवासी अनूप कुमार का कहना है उनके द्वारा छोड़े जाने वाले अवशेषों से निकलने वाली बदबू की वजह से संक्रामक रोगों के फैलने की आशंका बनी रहती है। लोगों ने इन मीट और  मछली विक्रेताओं को बाजार से दूर बिक्री करने के लिए स्थान दिये जाने की मांग की है।

 

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles