36.1 C
Bareilly
Tuesday, April 15, 2025
spot_img

विवाहिता को गोली खिलाकर कराया गर्भपात, जेठ ने की अश्लील हरकतें, रिपोर्ट दर्ज 

बदायूं। अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार की मांग पर ससुरालियों ने गर्भवती महिला को प्रताड़ित किया। गोली खिलाकर महिला का गर्भपात करा दिया। महिला को जान से मारने का प्लान बनाया। महिला ने अपनी रिश्तेदारों को सूचना देकर पुलिस बुला ली। महिला अपने मायके चली गई। महिला ने तहरीर दी। दो जेठ पर छेड़छाड़ करने का भी आरोप लगाया। पुलिस ने आठ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।

थाना मुजरिया क्षेत्र के गांव व्यक्ति ने तहरीर देकर बताया कि उसके बहन-बहनोई की मौत हो गई थी। भांजी को उन्होंने ही पाला था। उन्होंने अपने रिश्तेदारों की मदद से भांजी का निकाह एक जुलाई 2019 को थाना इस्लामनगर क्षेत्र के गांव नंदेरी निवासी मोहम्मद अल्ताफ रजा पुत्र ताहिर खां के साथ किया था। शादी के बाद से ससुराली अतिरिक्त दहेज में पांच लाख रुपये और कार के लिए प्रताड़ित करने लगे। महिला से गाली-गलौज और मारपीट करने लगे। 2022 में महिला गर्भवती हो गई। 5 अक्टूबर 2022 को शहर के एक अस्पताल जाकर अल्ट्रासाउंड कराया। ढाई महीने की गर्भवती होने की जानकारी हुई।

आरोप है कि ससुराली महिला को छोड़ना चाहते थे। महिला को बुखार और थकान होने पर ससुरालियों ने उसे गाली खिला दी। जिससे महिला का गर्भपात हो गया। महिला ने तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके दो जेठ उसपर गलत नजर रखते हैं। अकेला पाकर कमरे में घुसकर छेड़छाड़ करते हैं। पति भी उनका साथ देता है। 24 मार्च 2023 को तलाक के कागजों पर महिला के हस्ताक्षर करा लिए। पति ने महिला को तीन बार तलाक बोलकर घर से निकाल दिया। रिश्तेदारों के कहने पर एक अप्रैल को राजीनामा हो गया और ससुराली महिला को घर ले गए। 12 जून को ससुरालियों ने महिला को जान से मारने का प्लान बनाया। भनक लगने पर महिला ने अपने मामा को जानकारी दी। मामा ने डायल 112 पुलिस को फोन करके पुलिस को भेज दिया। परिजन महिला को वापस घर ले गए। व्यक्ति की तहरीर पर थाना मुजरिया पुलिस ने पति मोहम्मद अल्ताफ रजा, सास खुर्शीद बेगम, ससुर ताहिर खां, जेठ तौफीक व तौहीद, जेठानी रुबीना, ननदोई फरमान, ननद शबीना के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट, धमकाने, गर्भपात कराने, छेड़छाड़, मुस्लिम महिला विवाह पर अधिकारों की सुरक्षा अधिनियम 2019 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles