40.4 C
Bareilly
Saturday, April 19, 2025
spot_img

भटीपुरा फार्म हाउस पर किया मैंगो पार्टी का आयोजन

भटीपुरा फार्म हाउस पर किया मैंगो पार्टी का आयोजन

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गढ़ रोड स्थित भटीपुरा फार्म हाउस पर सांसद विजयपाल सिंह तोमर के पुत्र ठाकुर कृष्ण कुमार सिंह ने 12 क्षेत्र के व्यक्तियों को बुलाकर आम (मैंगो) पार्टी का आयोजन किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम नगली के बुजुर्ग कृष्ण ने की। अनिल प्रधान भगवानपुर, तिलक राज प्रधान जाटोली, सुभाष प्रधान समयपुर, भुजवीर सिंह, कान्ति सिंह, मंडल अध्यक्ष भाजपा योगेंद्र सिंह तोमर एवं ब्लॉक प्रमुख सरूरपुर मनोज चौहान ने अपने-अपने उद्बोधन में सांसद के संघर्ष एवं उनके जीवन पर प्रकाश डाला और उनके द्वारा क्षेत्र में किए गए विकास कार्यों की सराहना की। ठाकुर कृष्ण कुमार सिंह ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज सांसद विजयपाल सिंह तोमर जिस ऊंचाई पर हैं, वह क्षेत्र के लोगों के आशीर्वाद के परिणाम स्वरुप है। उनकी ऊंचाई क्षेत्र के लोगों की ऊंचाई है। उनकी सफलता क्षेत्र के लोगों की सफलता है। कार्यक्रम का संचालन तस्वीर सिंह चपराना ने किया। इस मौके पर भोपाल सिंह, मोहसिन, विकास, राजू ठेकेदार, पवन नंगलामल, कुलदीप नंगला कबूलपुर, दिनेश फौजी भाटीपुरा, सतीश मऊ खास आदि उपस्थित रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles