सुभारती विवि में हुआ मैनेजमेंट फेस्ट मंथन-2024 का आयोजन
लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय के आचार्य विष्णु गुप्त कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड कॉमर्स में मैनेजमेंट फेस्ट मंथन-2024 का आयोजन किया गया। जिसमें मेरठ के डिग्री महाविद्यालयों के 250 से अधिक विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रबंधन उन्मुखी गतिविधियों की प्रतिस्पर्धाओं में भाग लिया। फेस्ट में प्रबंधन प्रश्नोत्तरी, एड-मैड शो, स्थितिजन्य विश्लेषण, लोगो री- डिजाइन, स्किट, पेपर प्रेजेंटेशन, एक्सटेम्पोर, न्यूजपेपर ड्रेस, गैसो-मैनिया, मॉडलिंग, बिन्गो मिनट टू विन, कोलाज मेकिंग इत्यादि रहे। कुलपति मेजर जनरल डॉ. जीके थपलियाल ने प्रबंधन के महत्व पर जोर दिया। मैनेजमेंट फेस्ट की संचालिका डॉ. निशा सिंह रही।