24 C
Bareilly
Sunday, April 13, 2025
spot_img

अपनी पत्नी का दूसरा निकाह रुकवाने पहुंचा मदरसा संचालक

बदायूं/ककराला। थाना ककराला क्षेत्र के कस्बा ककराला निवासी युवती ने एक मदरसा संचालक पर चाय में नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। मामला कोर्ट में चला था। जिसके बाद मदरसा संचालक ने युवती से निकाह कर लिया।

कोर्ट ने युवती को मदरसा संचालक की पत्नी मानते हुए फैसला सुनाया। इसके बाद वह दोनों साथ रहने को राजी नहीं हुए। रविवार को मदरसा संचालक ककराला पुलिस चौकी पहुंचा और उसकी पत्नी का दूसरा निकाह रुकवाने की गुहार लगाई। बताया कि उसकी पत्नी दूसरा निकाह करा रही है। गांव उरौलिया से बारात भी आई है। जबकि दोनों का अभी तलाक नहीं हुआ है। पुलिस मौके पर पहुंची और दूसरी शादी की बात झूठी निकली।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles