23.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

लोकदल ने मनाई दीवाली, प्रधानमंत्री का जताया आभार

लोकदल ने मनाई दीवाली, प्रधानमंत्री का जताया आभार

लोकतंत्र भास्कर

मवाना।‌ लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेन्द्र सिंह ने शनिवार को दर्जन भर गांवों में पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न मिलने पर केंद्र सरकार का धन्यवाद प्रकट किया। उन्होंने किसानों का मान बढ़ाने की बात कहीं। किसानों ने दीवाली मनाते हुए हर जगह स्वागत किया।

इस मौके पर चौधरी विजेन्द्र सिंह की अगुवाई में भारत सरकार द्वारा पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न सम्मान से सम्मानित किए जाने पर लोकदल कार्यकर्ताओं ने मवाना में आतिशबाजी करते हुए ढोल बजाकर जश्न मनाया। इस दौरान लोकदल के राष्ट्रीय महासचिव चौधरी विजेंद्र सिंह ने जहां एक तरफ केंद्र सरकार को बधाई दी, वहीं भारत रत्न सम्मान के लिए लोकदल के एक-एक कार्यकर्ता की जीत बताई। लोकदल के सभी कार्यकर्ता देर शाम से ही मवाना स्थित पार्टी कार्यालय पर जुटना शुरू हो गए। शाम से ही शुक्रवार मध्य रात्रि तक चौधरी चरण सिंह जिंदाबाद के नारे लगाते हुए लोकदल कार्यकर्ता आतिशबाजी करते नजर आए। इस दौरान सतरंगी आतिशबाजी से आसमान भी रंग बिरंगा हो गया। उन्होंने कहा कि चौधरी साहब देश के प्रत्येक किसान की आत्मा में वास करते हैं। उन्होंने ही जमींदारी प्रथा से किसानों को मुक्ति दिलाकर जमीन का मालिकाना हक दिलाया था। उनके कार्यकाल को पूरी दुनिया में सराहा जाता है। इस मौके पर गजेन्द्र सिंह नीलकंठ, सिकंदर अब्बास, विक्रांत चौधरी, हरविंदर सिंह, बिट्टू त्यागी, सुरजीत धनकड़, अमित सिवाच, मोहित हुड्डा, अमरनाथ त्यागी, मनोज चौधरी, विजेन्द्र सिंह, ज़ाहिद खान आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles