
उन्नाव। विकास खंड सिकंदरपुर कर्ण स्थित यूनिटी पब्लिक स्कूल में महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सर्वोदय मंडल उन्नाव द्वारा गांधी व्याख्यान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय था “दलितों के प्रति गांधी का योगदान और जनता में फैला हुआ भ्रम”।
कार्यक्रम में विद्यालय के 10 प्रतिभागियों ने भाग लिया जिनमें प्रखर कुमार मिश्रा, आयुषी सिंह, आरूषी पटेल, वेदिका तिवारी, अर्पिता तिवारी, प्रज्ञा यादव, गौरव यादव, काव्या, स्वाधीनता और पल्लवी शामिल रहे।
प्रतियोगिता में कक्षा 8 के प्रखर कुमार मिश्रा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। कक्षा 7 की आयुषी पटेल को द्वितीय स्थान तथा कक्षा 9 की वेदिका तिवारी को तृतीय स्थान मिला। विजेताओं को संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र, पेन, गांधी साहित्य और प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में नवयुग जन चेतना के अध्यक्ष एवं सर्वोदय मंडल के सदस्य पुत्तन लाल पाल ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। इस मौके पर सर्वोदय मंडल से रघुराज सिंह मगन और अखिलेश तिवारी, विद्यालय प्रबंधक अर्चना वर्मा, इंदुलता वर्मा, प्रधानाचार्य जे.पी. चौहान, अतुल कुमार साहू, शिक्षक विनय कुमार, शुभम दीक्षित, प्रियंका दीक्षित और उमेश गौर मौजूद रहे।




