33.8 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

लम्हे का आयोजन, बारहवीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

लम्हे का आयोजन, बारहवीं के विद्यार्थियों को दी भावभीनी विदाई

लोकतंत्र भास्कर

मेरठ। गंगानगर स्थित आईआईएमटी एकेडमी में 11वीं कक्षा के बच्चों ने बारहवीं कक्षा के छात्रों की मधुर यादें संजोते हुए लम्हे-2024 कार्यक्रम का आयोजन कर विदाई दी।

आईआईएमटी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति योगेश मोहनजी गुप्ता, प्रति कुलाधिपति डॉ. मयंक अग्रवाल तथा प्रबंध संचालिका पीयांशु अग्रवाल, एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कक्षा बारह के छात्र-छात्राओं के लिए विभिन्न प्रकार के सांस्कृतिक कार्यक्रमों एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। 11वीं कक्षा के छात्रों ने स्कूल की लाइफ पर आधारित एक हास्य एवं प्रेरणादायक लघु नाटिका का सुंदर मंचन किया। मिस्टर फेयरवेल मनोरम और मिस फेयरवेल आस्था, मिस्टर परफेक्शन आदित्य और मिस परफेक्शन श्रेयांशी, मिस्टर हैंडसम उज्ज्वल, मिस गॉर्जियस शिविका रहीं। एकेडमी की प्रधानाचार्या सीमा जैन ने 12वीं के छात्र छात्राओं के उज्जवल भविष्य की। कार्यक्रम का आयोजन इवेंट कोऑर्डिनेटर दीपशिखा बेंथम ने किया।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles