लोकतंत्र भास्कर
मेरठ। स्वामी विवेकानन्द सुभारती विश्वविद्यालय में कारगिल विजय रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन होगा। आगामी 05 अगस्त एवं 06 अगस्त को दो दिवसीय कार्यक्रम होगा। कारगिल युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सेना के जाबाज़ जवान भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा सुनाएंगे।
बकौल मीडिया प्रवक्ता अनम शेरवानी, कार्यक्रम के मुख्य संयोजक व सुभारती डिफेन्स एकेडमी के निदेशक कर्नल राजेश त्यागी ने बताया कि दो दिवसीय कार्यक्रम का आगामी 5 अगस्त को साय 7 बजे सुभारती फाइन आर्ट कॉलेज के सत्यजीत रे प्रेक्षागृह में शुभारंभ होगा। जिसमें कारगिल युद्ध में प्रतिभाग करने वाले सेना के जाबाज़ जवान कारगिल युद्ध में भारतीय सेना के पराक्रम की गाथा सुनाएंगे। इसके साथ ही अमर शहीदों व उनके परिजनों तथा कारगिल युद्ध में प्रतिभाग करने वाले जवानों को सम्मानित किया जाएगा। दूसरे दिन 06 अगस्त को प्रातः 9:30 बजे मांगल्या प्रेक्षागृह में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।