19.4 C
Bareilly
Sunday, March 8, 2026
spot_img

पत्रकारों ने की उप्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

पत्रकारों ने की उप्र में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने की मांग

लोकतंत्र भास्कर

परीक्षितगढ़। पत्रकारों के खिलाफ उत्पीड़न और हिंसा को रोकने के लिए उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू करने को लेकर मंगलवार को पत्रकारों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। उत्तर प्रदेश एसोसिएशन ऑफ़ जर्नलिस्ट के ज़िला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा के नेतृत्व में एसडीएम को सीएम के नाम ज्ञापन दिया।

जिला उपाध्यक्ष जयवीर त्यागी, तहसील अध्यक्ष मुकेश शर्मा ने संयुक्त रूप से कहा कि पूरे प्रदेश में पत्रकारों पर आए दिन जानलेवा हमले और उत्पीड़न के फर्जी मुकदमे लिखे जा रहे हैं। इससे पत्रकार और उनके परिवार वाले भयभीत हैं। पत्रकार जब सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों में हो रहे भ्रष्टाचार को उजागर करता है एवं भ्रष्टाचारियों के खिलाफ खबर छापता एवं प्रसारित करते हैं, तो पत्रकार पर जान माल का खतरा मंडराता रहता है। कई बार देखा गया है कि पत्रकारों के साथ मारपीट, दुर्व्यवहार और यहां तक कि उनकी हत्या भी कर दी जाती है। ऐसे में उत्तर प्रदेश में पत्रकार सुरक्षा कानून लागू किया जाना चाहिए। जिससे पत्रकारों की सुरक्षा और मीडिया की स्वतंत्रता सुनिश्चित की जा सके। इस दौरान रवि गौतम, शोहिद सैफी, लोकेंद्र, अर्जुन देशवाल, इसरार अंसारी, रजनीश विश्वकर्मा, सोनू भड़ाना, राहुल विक्टोरिया, प्रवीण उपाध्याय आदि पत्रकार मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles