34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

60 वर्षीय मुन्ना की मददगार बनी जन कल्याण समिति, कराई सर्जरी

60 वर्षीय मुन्ना की मददगार बनी जन कल्याण समिति, कराई सर्जरी

लोकतंत्र भास्कर

अलीगढ़। गढ़मुक्तेश्वर निवासी 60 वर्षीय मुन्ना के पित्ते में पथरी थी, उनका परिवार में कोई नही था और वो नाबीना भी हैं। जन कल्याण समिति उनकी मददगार बनी। उनके ऑपरेशन का खर्च जन कल्याण समिति द्वारा किया गया और उनके लिए रक्त की व्यवस्था भी संस्था ने की। इनकी सर्जरी जेएनएमसी में सर्जरी विभाग की प्रोफेसर अतिया ज़का उर रब के द्वारा कराई गई, इसमें इनकी पूरी यूनिट डॉ. यूसुफ, डॉ. शान, डॉ. शाहबाज़, डॉ. फ़ैज़ सर्जरी विभाग की भी बहुत मदद रही।

इस अवसर पर संस्था के सचिव इमरान खान ने कहा कि हम इस तरह के काम लगातार करते रहते हैं और साहिब ए हैसियत लोगों को आगे आकर और संस्था के साथ मिलकर ग़रीब, ज़रूरतमंद लोगों की मदद करनी चाहिए। इस अवसर पर संस्था के उपसचिव मुज़फ़्फ़र इक़बाल ने कहा कि हम लगातार समाज की सेवा में तत्पर हैं। हमारी संस्था की लगातार कोशिश रहती है कि हम समाज में गरीब, बेसहारा, लाचार ज़रूरतमंद लोगों की मदद करते रहें। संस्था रक्तदान शिविर, फ्री मेडिकल चेकअप, हेल्थ कैम्प, कम्बल वितरण व प्रधानमंत्री स्वरोज़गार योजना के तहत लोगों को स्वरोजगार बनाने का कार्य लगातार कर रही है। इस अवसर पर इमरान खान, मुज़फ़्फ़र इक़बाल, मोहम्मद रिज़वान, फरमान खान, बबलू राइन, मतलूब खान आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles