37.8 C
Bareilly
Saturday, April 12, 2025
spot_img

पति को जेल से छुड़वाने के बदले महिला को दबोचा

बदायूं। जेल में बंद पति को छुड़वाने के नाम पर दो युवकों ने घर में घुसकर महिला से छेड़छाड़ की। उसके कपड़े फाड़ दिए। अश्लीलता की। महिला का पति जमानत पर आया तो महिला ने आपबीती बताई। महिला की तहरीर पर दो आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

थाना वजीरगंज क्षेत्र के एक गांव निवासी छह महीने की गर्भवती महिला ने तहरीर देकर बताया कि पुलिस ने उनके पति को जेल भेज दिया था। पति के जेल में रहने के दौरान महिला बच्चों के साथ अपने घर पर रहती है। गांव निवासी नसीर शेख पुत्र सद्दीक शेख अक्सर ही महिला के घर पर आ जाता है। मुकदमे में सुलह कराकर उसके पति को जेल से छुड़वाने की बात कहता है।

3 जून की रात 10 बजे नसीर शेख अपने एक और साथी के साथ महिला के घर आ धमका। महिला के बच्चे खाना खाकर सो गए थे। दोनों युवक महिला से उसके पति को छुड़ाने की बात कहने लगे। इसी दौरान उन्होंने महिला को दबोच लिया और छेड़छाड़ करने लगे। महिला के कपड़े फाड़ दिए। महिला से आपत्तिजनक बातें बोलने लगे। महिला उनसे दूर भाग गई। महिला ने उनसे घर से चले जाने को कहा। वह बाहर नहीं गए तो महिला ने शोर मचाते हुए घर के बाहर भाग गई। लोग एकत्र हो गए तो दोनों युवक महिला को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गए। पति के जमानत पर जेल से बाहर आने पर महिला ने आपबीती सुनाई। महिला की तहरीर पर नसीर शेख और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles