34.4 C
Bareilly
Saturday, March 7, 2026
spot_img

रिश्वत लेते रंगे हाथ दबोचे गए दारोगा, विजिलेंस टीम की बड़ी कार्रवाई

उन्नाव। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए विजिलेंस टीम ने दारोगा राजेंद्र सरोज को रंगे हाथ रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया। यह गिरफ्तारी पुरवा कोतवाली क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) गेट के पास हुई।

 

विजिलेंस को लंबे समय से दारोगा राजेंद्र सरोज के खिलाफ रिश्वत मांगने की शिकायतें मिल रही थीं।शिकायतों की पुष्टि के बाद विजिलेंस टीम ने जाल बिछाया और दारोगा को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। मौके पर ही दारोगा को हिरासत में ले लिया गया और एक निजी दुकान संचालक को भी गिरफ्तार किया गया, जो इस मामले में शामिल बताया जा रहा है।

 

राजेंद्र सरोज नवंबर 2023 में दीवान (हेड कांस्टेबल) से पदोन्नत होकर दारोगा (सब-इंस्पेक्टर) बने थे।प्रमोशन के बाद उन्हें पुरवा कोतवाली में तैनात किया गया था, लेकिन अब रिश्वतखोरी के आरोप में उनकी गिरफ्तारी हो गई।

 

गिरफ्तारी के बाद विजिलेंस टीम ने दारोगा से लंबी पूछताछ की। टीम अब दारोगा की संपत्तियों और बैंक खातों की जांच भी कर सकती है। संभावना है कि इस मामले में और भी लोगों की भूमिका सामने आ सकती है।

ये भी पढिए:पाकिस्तान में BLA ने हाईजैक की जाफर एक्सप्रेस, 100 से ज्यादा लोग बंधक

दारोगा की गिरफ्तारी के बाद उन्नाव पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है। विजिलेंस की इस कार्रवाई से साफ है कि भ्रष्टाचार में लिप्त किसी भी अधिकारी याकर्मचारी को बख्शा नहीं जाएगा।

Related Articles

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -

Latest Articles